Search

 
 
 

जामताड़ा : 75 प्रतिशत सब्सिडी पर लाभुकों के बीच सुकर का वितरण

 
Jamtara : जिला पशुपालन कार्यालय परिसर में गुरूवार 27 अप्रैल को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों के बीच सुकर वितरण किया गया. इस दौरान जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ.विद्यासागर, जिला परिषद सदस्य जिमोली बास्की, प्रखंड प्रमुख लुखिमनी टुडू और आपूर्तिकर्ता शंकर बनर्जी ने दर्जनों लाभुकों के बीच सुकर वितरण किया. जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ.विद्यासागर ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत सुकर पालन के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को 75 प्रतिशत सब्सिडी के आधार पर इस योजना का लाभ दिया जा रहा है. इस दौरान लाभुकों को चार मादा और एक नर सुकर सहित चारा व दवाई दिये गये. डॉ.विद्यासागर ने लाभुकों को उनकी बीमारी व रोकथाम के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी. साथ ही दवाई व चारा का इस्तेमाल करने का तरीका बताया. इस अवसर पर डॉ विनोद कुमार, वीएस डॉ.मनोज कुमार, बीएचओ विनय कुमार, शिवधन मंडल, अनवर अंसारी, फुरकान अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/jamtara-auto-theft-picture-captured-in-cctv-camera/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा: ऑटो की चोरी, तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही