Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : खेलो इंडिया यूथ गेम में शामिल होने दिया दत्ता व शिवराम मुर्मू उज्जैन रवाना

Jamtara : 6 से 12 फरवरी तक मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम में जामताड़ा जिले से दो खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. जामताड़ा की दिया दत्ता और शिवराम मुर्मू मलखंब के इवेंट में हिस्सा लेंगे. खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड की 12 सदस्यीय टीम में दिया दत्ता और शिवराम मुर्मू शामिल हैं. दोनों खिलाड़ियों के साथ जामताड़ा जिला मलखंब एसोसिएशन की सचिव परिणीता सिंह को झारखंड राज्य मलखंब संघ की ओर से बालिका टीम की कोच के रूप में भेजा गया है. जिला मलखंब संघ के अध्यक्ष दीपक दुबे ने बताया कि दिया दत्ता और शिवराम मुर्मू का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. जामताड़ा जिले के इतिहास में खेलो इंडिया यूथ गेम में पहली बार की एथलीट किसी खेल में प्रतिनिधित्व कर रहा है. दोनों खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन के सचिव अरूप मित्रा, जिला ओलंपिक संघ के सचिव राजीव रंजन मिश्रा, जिला मलखंब संघ के अध्यक्ष दीपक दुबे, नितेश सेन, डॉ.भास्कर चांद, राहुल सिंह, सूरज कु.पासवान, संजीव सेन, रौनक राज ने बधाई दिया है. यह">https://lagatar.in/jamtara-in-the-case-of-parasnath-hills-the-state-government-kept-the-tribals-in-deception-salkhan/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : पारसनाथ मामले में राज्य सरकार ने आदिवासियों को धोखे में रखा- सालखन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही