Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : दर्जनों लोगों ने ग्रहण की झामुमो की सदस्यता

Jamtara : फतेहपुर प्रखंड में शुक्रवार 21 अप्रैल को दर्जनों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ली. फतेहपुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो व सुमन यादव के नेतृत्व ने चिताकुंडी गांव के छुटकी टोला के दर्जनों लोगों ने झामुमो का दामन थामा. अशोक महतो ने बताया कि ये सभी लोग भाजपा, आजसू व अन्य दल से जुड़े हुए थे. नाला विधायक सह विधानसभा स्पीकर के कुशल व्यक्तित्व व विकास कार्यों से प्रभावित होकर झामुमों में शामिल हुए हैं. कहा कि फतेहपुर प्रखंड में स्थानीय विधायक ने दर्जनों विकास के कार्य किए हैं. झामुमो के सुमन यादव ने कहा कि फतेहपुर में डिग्री कॉलेज का निर्माण हुआ. वहीं एसटी व एससी के बच्चों की शिक्षा के लिए एकलव्य विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय भी बनाया गया.  उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार बिजली के लिए कुंडहित में ग्रिड बनाया, महिला शिक्षा के लिए कुंडहित महिला डिग्री कॉलेज की स्वीकृति दिलाई, किसानों के लिए नाला में बड़े आकार के कोल्ड स्टोरेज बनाया, एफसीआई का गोदाम सहित दर्जनों नदी-नालों में पुल-पुलिया बनवाया. कई बड़ी-बड़ी सड़को का निर्माण किया गया. प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत चिताकुंडी गांव के छुटकी टोला के बाबूराम सोरेन, बबलू मिर्धा, अजित सोरेन, शिबधन, राजेश सोरेन, विष्णु सोरेन, हेमंत किस्कू, बुंदिलाल, मधुसूदन, सोइलेंन, अर्जुन सोरेन, नीलिमा किस्कु, अनिता हेम्ब्रम ने आज झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया. मौके पर बच्चू मंडल, नरेश मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/jamtara-students-on-the-road-blocked-the-road-for-hours-demanding-local-policy-based-on-1932/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : सड़क पर उतरे छात्रों नें घंटो सड़क रखा जाम, 1932 आधारित स्थानीय नीति की मांग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही