Search

 
 
 

जामताड़ा : झारखंड सरकार को परेशान करने के लिए ईडी कर रही कार्रवाई- फुरकान अंसारी

 
Jamtara : जामताड़ा (Jamtara) – झारखंड में केन्द्रीय एजेंसी ईडी की कार्रवाई को लेकर गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. जामताड़ा कोर्ट रोड स्थित अपने आवास में 23 जुलाई को उन्होंने पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार ईडी का गलत इस्तेमाल कर झारखंड सरकार को परेशान कर रही है. भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए फुरकान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र पर सवाल उठाया. कहा कि नोटबंदी में उनके पुत्र के पास मात्र 50 हजार रुपये थे. आज वे पांच हजार करोड़ के मालिक हैं. इसका हिसाब लेने वाला कोई नहीं है. मानसून में अभी तक कम बारिश को देखते हुए उन्होंने सरकार से राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की. कहा कि संथालपरगना की स्थिति भयावह है. बारिश नहीं होने से खेतों में लगे बिचड़े सूख रहे हैं. किसान निराश हो चुके हैं. बारिश की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है. किसानों को मुआवजा दिया जाए. मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल, इरशाद उल हक आरसी, सचिन घोष समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=363808&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : हल्दिया-बरौनी तेल पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर कच्चे तेल की चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही