जामताड़ा के 24 वें डीसी के रूप में शशि भूषण मेहरा ने पदभार ग्रहण किया Jamtara : जिले के 24 वें डीसी के रूप में शशि भूषण मेहरा ने निवर्तमान उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज से पदभार ग्रहण किया. इससे पूर्व वह गिरिडीह डीडीसी के रूप में पदस्थापित थे. पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने जिले के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया. नव पदस्थापित उपायुक्त ने बेहतर समन्वय बनाकर निष्ठापूर्वक टीम भावना के अनुरूप कार्य करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं को सरजमीं पर क्रियान्वयन एवं लॉ एंड आर्डर का संधारण करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. जिले में शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा. जिले की 118 पंचायत में संचालित सामुदायिक पुस्तकालय अनवरत चले, इस दिशा में सकरात्मक पहल होगी. वह स्वयं भी लाइब्रेरी जाकर बच्चों को शिक्षा देंगे. उन्होंने विश्वास दिलाया कि पुस्तक एवं पुस्तकालय उनकी रुचि का विषय है, वे स्वयं भी विभिन्न सामुदायिक पुस्तकालय का भ्रमण कर बच्चों को पढ़ाएंगे. उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी सिर्फ पंचायतों में नहीं बल्कि प्रत्येक गांव में भी होना चाहिए. नव पदस्थापित एवं निवर्तमान उपायुक्त ने संयुक्त रूप से सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी हस्तपुस्तिका का विमोचन किया. मौके पर एसी सुरेंद्र कुमार, एसडीओ संजय कुमार पांडेय, जिला कोषागार पदाधिकारी प्रधान मांझी, जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी, सीओ मनोज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
जामताड़ा : शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी : उपायुक्त
Last Updated: Jul 27, 2023 12:00 AM (IST)