Search

जामताड़ा : जिले में सुबह से ही ईद की रौनक, रंग-बिरंगे परिधानों में नजर आए बच्चे

Jamtara/ Deoghar- 3 मई को सुबह से ही जिले में ईद की रौनक छाई है. नमाजियों के ओठों पर मुस्कान है. बच्चों से लेकर उम्रदराज रंग-बिरंगे परिधानों में नजर आए. ईद की नमाज में हजारों हाथ एक साथ दुआ के लिए उठे. नमाजियों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकवाद दी. नमाज सुबह 8 बजे पढ़ी गई. ईद को देखते हुए सुरक्षा की चाक-चौंबंद व्यवस्था की गई थी. जामताड़ा के न्यू टाउन ईदगाह में पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी तैनात थे. पाकडीह, सरखेलडीह, चेंगायडीह, बुधुडीह, नाराडीह, पोसोई, राजबाड़ी, जीतू डंगाल सहित कई जगहों पर हजारों की संख्या में नमाजियों ने एक साथ नमाज">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=299990&action=edit">नमाज

अदा की. शहर के न्यू टाउन स्थित ईदगाह में सुबह से ही चहल-पहल थी. ईदगाह कमेटी ने तैयारी का जायजा लिया और नमाजियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई. नमाज के बाद जरूरतमंदों में जकात भी बांटे गए. ईद के महीने को रहमत और बरकत का महीना माना जाता है. पुरुष जहां सज धज कर ईदगाह की ओर निकले वहीं महिलाएं पकवान बनाने में जुट गई. कई जगहों पर मुस्लिम भाइयों के साथ हिंदू भाई भी ईद की खुशी में शिरकत करते देखे गए. देवघर में हर्षोल्लास से मनी ईद [caption id="attachment_302204" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/eid-deoghar-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> देवघर में ईद की नमाज अदा करते नमाजी[/caption] देवघर में भी हर्षोल्लास से ईद मनाई गई. शहर के पुरणदाहा, हिरणा, जून पोखर और नगर थाना के निकट ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकवाद दी गई. अधिवक्ता अतीकुर्रहमान, आरजेडी नेता मो. जमीर अंसारी समेत दर्जनों नमाजियों ने नमाज अदा की. ईद के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त–दुरुस्त रखने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, जसीडीह थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह, सारवां थाना प्रभारी कुमार अभिषेक, कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार अपने–अपने क्षेत्र में मुस्तैद दिखे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=298679&action=edit">यह

भी पढें : जामताड़ा : झाझा-जसीडीह सेक्शन में 29 अप्रैल से 31 मई तक होगी रेलवे ट्रैक की जांच [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//