Search

 
 
 

जामताड़ा : ट्रेन के आगे कूदकर बुजूर्ग ने दी जान

 
Jamtara : करमाटांड़ थाना क्षेत्र में पिंडारी रेलवे क्रॉसिंग के समीप 23 अक्टूबर को अंडाल-जसीडीह ट्रेन के आगे कूदकर एक बुजूर्ग व्यक्ति ने जान दे दी. मृतक की पहचान करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सिंदरजोरी निवासी चंदर सिंह (85) के रूप में हुई है. घटना की सूचना पाकर करमाटांड़ थाना के एसआई संजय कुमार साव व आरपीएफ के एसआई सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेज दिया. मौत की खबर पाकर मृतक के पुत्र कामदेव सिंह घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव की पहचान की. पुलिस को उन्होंने बयान दिया कि उनके पिता ज्यादा शराब पीते थे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी. घर के लोगों ने शराब पीने पर प्रतिबंध लगा दिया था. शराब नहीं पीने से वे नाराज रहने लगे. घर से निकलकर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी.

तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

कुंडहित थाना क्षेत्र के बसगड़िया गांव स्थित तालाब में डूबने से 48 वर्षीय बीरबल लौह नामक व्यक्ति की मौत हो गई. खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मृतक के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार किया है. इसके बाद पुलिस घटनास्थल से लौट गई. ग्रामीणों ने पुलिस को बयान दिया कि मृतक शराबी था. ग्रामीणों को आशंका है कि शराब के नशे में गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हुई होगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=449927&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताडा :  20 को जयाराम महतो करेंगे झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही