Search

 
 
 

जामताड़ा : जेबीसी उत्कृष्ट विद्यालय में मनाया गया प्रवेशोत्सव

 
डीईओ ने नवनामांकित विद्यार्थियों को प्रदान की पुस्तकें
Jamtara : जेबीसी जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में प्रवेशोत्सव समारोह का आयोजन कर नव नामांकित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया. ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने राज्य के 80 विद्यालयों को सीबीएसई पैटर्न पर प्राइवेट इंग्लिश मीडियम विद्यालयों की तर्ज पर विकसित किया है. उनमें से जामताड़ा के तीन विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय बनाया गया है. अब गरीब से गरीब अभिभावक भी अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ा सकेंगे. इसके तहत कक्षा 6, 7 ,8 ,9 ,11 में अभी प्रवेश लिया जा रहा है. निकट भविष्य में यहां 12 तक की कक्षाएं संचालित होंगी. इसी कड़ी में 1 जुलाई को जेबीसी विद्यालय में प्रवेश उत्सव समारोह मनाया गया. इस अवसर पर डीईओ डॉ गोपाल कृष्ण झा ने अभिभावकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयत्न अभिभावकों के लिए वरदान है, जो गरीबी के कारण बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ाने की इच्छा रखते हुए भी नहीं पढ़ा पा रहे थे. सरकार इन विद्यालयों में शिक्षा मुफ्त के साथ पुस्तकें, पोशाक आदि भी उपलब्ध करा रही है. मौके पर उन्होने उपस्थित विद्यार्थियों के बीच पुस्तक वितरण किया. प्राचार्य सुशील मरांडी ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में अवश्य आएं. ताकि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सही दिशा दी जा सके. मौके पर वरीय शिक्षक एबी माइल टुडू, उमेश चंद्र मिश्र, दिवाकर मंडल, मनोज सिंह, बलदेव मुर्मू, डॉ हृदय कुमार, शांति रपद गोप, दीपा सिन्हा, अशोक कुमार, नसीम अख्तर, संतोष दास, विजय आनंद तिवारी, अमिता दान, सावित्री पटेल, रिया डे, फुल मुनी समद, विनीता, रविचंद्र, विप्लव आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=684577&action=edit">यह

भी पढ़ें: जामताड़ा : गर्भाशय ग्रीवा की सम्पूर्ण जांच व इलाज को जामताड़ा-देवघर में लगेगा मेगा शिविर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही