Search

 
 
 

जामताड़ा : एर्नाकुलम-पटना व विभूति एक्सप्रेस का जामताड़ा में होगा ठहराव

 
सांसद सुनील सोरेन ने पीएम मोदी से की थी मांग
Jamtara : दुमका सांसद सुनील सोरेन के प्रयास से जामताड़ा स्टेशन में दो ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित हुआ है. ईस्टर्न रेलवे की ओर से निर्गत पत्र के अनुसार हावड़ा - प्रयागराज रामबाग (विभूति एक्सप्रेस , ट्रेन संख्या - 12333 - 12334) व एर्नाकुलम-पटना (22643 - 22644) का अब जामताड़ा में भी स्टॉपेज होगा. विभूति एक्सप्रेस 18 अगस्त से जामताड़ा में भी रुकेगी. ट्रेन एर्नाकुलम-पटना ट्रेन का भी ठहराव 17 अगस्त से जामताड़ा में होगा. इन दिनों ट्रेनों का ठहराव से यहां के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. बता दें कि इससे पूर्व भी सांसद के प्रयास से जामताड़ा स्टेशन में मौर्या एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, पटना-पुरी एक्सप्रेस, साउथ बिहार, टाटा नगर- थावे एक्सप्रेस,सियालदह-जयनगर (गंगासागर), जसीडीह -सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरू एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का ठहराव जामताड़ा स्टेशन में अब तक हो चुका है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=729729&action=edit">यह

भी पढ़ें: जामताड़ा : आर्ट ऑफ लिविंग ने कराया रुद्राभिषेक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही