Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : एक माह बाद भी नाव दुर्घटना के पांच आश्रितों को नहीं मिला मुआवजा

Advertisement
Advertisement
Jamtara : पिछले माह 24 फरवरी को बरबंदिया-वीरग्राम के बीच बराकर नदी नाव हादसे में 14 लोगों की मौत के एक मा गुजर चुके हैं. हादसे में नौ मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार-चार लाख रुपए मुआवजा का भुगतान हुआ है, जबकि 5 मृतकों के आश्रितों को मुआवजा नहीं मिला है. दो मृतक पश्चिम बंगाल के हैं, जबकि तीन अन्य जामताड़ा के एक ही परिवार के हैं. विदित हो कि 1 मार्च 2022 को अंचल कार्यालय जामताड़ा द्वारा मृतक के आश्रितों को भुगतान के लिए 9 अभिलेखों की स्वीकृति दी गई. इस नाव हादसा में मृत पंजनियां गांव के विनोद मोहली, अबुल मियां, वीरग्राम के मनेश चन्द्र मंडल, पंजनियां गांव के पानेश्वर मोहली, रसिक बास्की, वीरग्राम के रसीद अंसारी, करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के देवडीह गांव के तनवीर आलम व अफरोज अंसारी के आश्रितों को मुआवजा राशि का भुगतान हुआ है. सुलेहा खातून,गुलअफशां खातुन,जुबेदा बीबी,अशरफ अंसारी व गुलअफशां खातुन के आश्रितों को मुआवजा का भुगतान नहीं हो सका है. मुआवजा के संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन विभाग से परामर्श मांगा गया है. परंतु मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण मुआवजा का भुगतान नहीं हो पा रहा है. अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि राज्य से मार्गदर्शन प्राप्त होने के बाद ही शेष पांच आश्रितों को भुगतान कराने की दिशा में पहल की जाएगी. यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-end-of-harinam-sankirtana-in-nildaha-mandal-pada/">जामताड़ा

: नीलदाहा मंडल पाड़ा में हरिनाम संकीर्तन का समापन [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही