Search

 
 
 

जामताड़ा : चार बार शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा करने के बाद भी जांच नहीं हुई पूरी

 
Jamtara : जामताड़ा (Jamtara)- झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की बैठक 19 जून को गांधी मैदान में हुई. बैठक में झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रधान सचिव सुमन कुमार ने कहा कि सहायक अध्यापकों के प्रमाण पत्रों की जांच के नाम पर शिक्षा विभाग ने चार-चार बार शुल्क जमा लिया. उसके बाद भी प्रमाण पत्रों का जांच पूरी नहीं हुई. उन्होंने प्रमाण पत्रों की जांच नहीं होना शिक्षा विभाग की लापरवाही करार दिया है. उन्होंने कहा कि परीक्षा विभाग ने 17 जुलाई को आकलन के लिए पत्र जारी किया गया है. आकलन के पहले प्रमाण पत्रों की जांच जरूरी है. जिन सहायक अध्यापकों के प्रमाण पत्रों की जांच नहीं होगी उनका आकलन नहीं होगा. संघ ने पत्र को तुगलकी फरमान करार देते हुए विरोध किया है. बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष शब्बीर अंसारी ने की. संचालन शमीम अंसारी ने किया. बैठक में संघ के जिला महासचिव तापस राय, अजित सिंह, जिला कोषाध्यक्ष, इरफान अंसारी, रंजीत महतो, जिला उपाध्यक्ष इफ्तिखार आलम, जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष शमीम अंसारी समेत अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=335180&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के 5 प्रतिभागियों का वुशु प्रतियोगिता में चयन [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही