Search

 
 
 

जामताड़ा : अवैध शराब अड्डे पर उत्‍पाद विभाग का छापा, एक गिरफ्तार

 
Jamtara : जामताड़ा (Jamtara)">https://lagatar.in/jamtara-parents-accuse-the-school-management-committee-of-messing-up-the-mdm-amount/">(Jamtara)

थाना क्षेत्र में उत्‍पाद विभाग की टीम ने 15 जून को अवैध शराब के धंधे के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सोनबाद गांव में छापामारी कर देसी शराब व बीयर के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया. उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर देवीलाल सोरेन के नेतृत्व में टीम ने 88 केन बीयर, बीयर की 161 बोतलें और 300  लीटर देसी शराब जब्त की. अवैध शराब के कारोबारी बीरबल सिंह को गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ की जा रही है. उसने बताया है कि वह बंगाल से बीयर खरीदकर लाता था और गांव में बेचा करता था. गौरतलब है कि पिछले 2 मई से झारखंड में नई शराब नीति लागू होने के बाद से अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से होने लगी है. शराब के दीवाने अपनी मनपसंद ब्रांड की शराब की तलाश में ग्रामीण इलाकों की गुमटि‍यों व दुकानों में पहुंच रहे हैं. धंधेबाज उन्‍हें उंची कीमत पर शराब बेचते हैं. यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-two-cyber-criminals-arrested-one-absconding/">जामताड़ा

: दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, एक फरार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही