Jamtara : व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रंजीत कुमार व एसपी मनोज स्वर्गियारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. इस मौके पर 10 हज़ार 325 मामले निष्पादित कर 4 करोड़ 86 लाख 62 हज़ार 379 रुपये का सेटलमेंट किया गया. इसे लेकर सात बेंच का गठन किया गया था. जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां दोनों पक्षकारों की जीत होती है. लोक अदालत के आयोजन से लोगों को काफी राहत मिलती है. कहा कि आज पूरे देश में करोड़ों मामलों का निष्पादन किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि ऐसी बात नहीं है कि मामले खत्म हो रहे हैं बल्कि दिन पर दिन नये मामले भी आ रहे हैं. जिसका निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जा रहा है. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम शिरीष दत्त त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले का निष्पादन कराने में बार और बेंच का काफी सहयोग होता है. एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि सभी के प्रयास से यह कार्यक्रम सफल हो पाया है. वहीं मंच का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिनव कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विश्वनाथ उरांव ने कहा कि न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, कर्मी के सहयोग से ही कार्यक्रम सफल हो पाया है. मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय देवेश कुमार त्रिपाठी, सीजेएम कुशेश्वर सिंकु, न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मिहिर कुमार दुबे, डीएमओ दिलीप कुमार, सीओ मनोज कुमार, कोर्ट मैनेजर शुभेंदु मोहंती, डीएलएसए के सहायक गिरधारी महतो, नागेंद्र शर्मा, अजय कुमार, गोपाल ठाकुर, सरस्वती मरांडी, राजेश दत्ता, अवधेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/jamtara-businessmen-will-take-out-a-procession-on-february-12-will-surround-the-mlas-residence/">यह
भी पढ़ें : जामताड़ा : 12 फरवरी को जुलूस निकालेंगे व्यवसायी, विधायक आवास घेरेंगे [wpse_comments_template]
जामताड़ा : राष्ट्रीय लोक अदालत में 10,325 मामलों का निष्पादन

Leave a Comment