Search

जामताड़ा :  विशेष लोक अदालत में 4 मामलों का निष्पादन, 19.50 लाख की वसूली

Jamtara : जामताड़ा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की आरे से शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मोटर दुर्घटना दावा को लेकर विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राधा कृष्ण व अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने उद्घाटन किया. मामलों के निष्पादन के लिए कुल चार बेंच का गठन किया गया था. इस दौरार कुल चार मामलों का निष्पादन हुआ. वहीं, दोषियों से 19 लाख 50 हजार रुपए की वसूली कर पीड़ित पक्षकारों को दिया गया. मौके पर जिला जज प्रथम संतोष कुमार, जिला जज द्वितीय श्रीशदत्त त्रिपाठी, जिला जज तृतीय अजय कुमार श्रीवास्तव, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सरीना अन्ना हेरेंज, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मोहनलाल बर्मन, सचिव अरविंद सरकार, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंहम, सुरेश सिंह, रेवती पदो दत्ता, प्रताप भूषण सिंह, लक्ष्मी दुबे, मुकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//