Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : फतेहपुर बीडीओ समेत अन्य पदाधिकारियों पर राशि गबन का आरोप

Advertisement
Advertisement
Jamtara : संथालपरगना प्रमंडल के आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप की ओर से गठित जांच टीम ने बानरनाचा पंचायत की चार योजनाओं की जांच की. जांच के क्रम में 2 लाख 93 हजार 487 रुपये गबन पाया गया. जांच में यह खुलासा भी हुआ कि इन योजनाओं के कागजातों की देखरेख भी सही तरीके से नहीं की गई. जांच फतेहपुर प्रखंड की उपमुखिया के शिकायत पर की गई. प्रमंडलीय आयुक्त ने जांच प्रतिवेदन के आलोक में डीसी व डीडीसी को आरोपी पदाधिकारियों के खिलाफ प्रपत्र क गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया है. आरोपी पदाधिकारियों में फतेहपुर के बीडीओ मुकेश कुमार बाउरी, तत्कालीन सहायक अभियंता मृत्युंजय सिंह मुंडा एवं तत्कालीन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी वाणीव्रत मित्रा के नाम शामिल हैं. इन तीनों पदाधिकारियों पर वित्तीय गबन का आरोप है. मुखिया सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश आयुक्त ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में बानरनाचा पंचायत की मुखिया मालती मुर्मू, तत्कालीन पंचायत सचिव भरत मंडल (सेवानिवृत), तत्कालीन रोजगार सेवक राज किशोर झा एवं तत्कालीन कनीय अभियंता बलदेव वानरा (वर्तमान पदस्थापन-सरायकेला खरसावां) के खिलाफ सरकारी राशि गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. आयुक्त ने अनुपालन रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर भेजने का निर्देश दिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=289648&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : पंचायत चुनाव में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डीसी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही