Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : करमाटांड़ में अवैध बंदूक के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

दोनों के बीच मारपीट होने की सूचना पर घर पहुंची थी पुलिस

Jamtara : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के देवलबाड़ी गांव से पुलिस ने पिता व पुत्र को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर 25 सितंबर को जेल भेज दिया. यह जानकारी जामताड़ा के एसपी अनिमेष नैथानी ने प्रेसवार्ता में दी. बताया कि करमाटांड़ थाना प्रभारी को डायल 112 से सूचना मिली कि देवलबाड़ी गांव में राजू मंडल और उसके बेटे अनिल मंडल के बीच झगड़ा हो रहा है. दोनों के बीच खून-खराबा होने की नौबत है. यह भी पता चला कि राजू मंडल अपने घर में हथियार भी छुपा रखा है. जिसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने राजू मंडल के घर छापेमारी की. आपस में झगड़ रहे पिता-पुत्र को शांत कराया गया. इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली. घर के स्टोर रूम में छिपाकर रखी देशी मास्केट (बंदूक) बरामद की ग. साथ ही राजू मंडल और अनिल मंडल के हाथ से फरसा व लाठी को भी जप्त किया गया. दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना लाई. उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामाल दर्ज कर जेल भेज दिया गया.. एसपी ने बताया कि राजू मंडल के खिलाफ 12 मार्च 2021 को नारारयणपुर थाना में मामला दर्ज हुआ था.  सीएसपी लूटकांड में वह पहले भी जेल जा चुका है. मौके पर एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज, इंस्पेक्टर सुनील चौधरी, करमाटांड़ थाना प्रभारी बिरजू कुमार साव आदि मौजूथे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-many-programs-took-place-during-the-foundation-week-of-sankalp-srijan-sanstha/">बोकारो

: संकल्प सृजन संस्था के स्थापना सप्ताह में हुए कई कार्यक्रम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही