Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा :  बाप-बेटे का ब्राउन शुगर सिंडिकेट बेनकाब, बेटा शराफत अंसारी गिरफ्तार, 19 पुड़िया बरामद

जामताड़ा स्थित कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने बागबेर कलाझरिया के बीच शीतलपुर मैदान के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान एक बाइक से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है. पुलिस ने भिठरा निवासी शराफत अंसारी को गिरफ्तार कर लिया,उसका पिता मुर्तजा अंसारी फरार है.
Advertisement
Advertisement
  • कर्माटांड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • बेटे ने पूछताछ में खोले कई राज
  • NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
  • घर पर छापेमारी, पिता मुर्तजा अंसारी फरार

Jantara :  जामताड़ा स्थित कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने बागबेर कलाझरिया के बीच शीतलपुर मैदान के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान एक बाइक से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है.  इस मामले में पुलिस ने भिठरा निवासी शराफत अंसारी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका पिता मुर्तजा अंसारी फरार है. 

 

जानकारी के अनुसार वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बाइक संख्या JH-21P-3347 को रोककर उसकी डिक्की की तलाशी ली. तलाशी के दौरान 19 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में शराफत अंसारी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसका पिता मुर्तजा अंसारी लंबे समय से ब्राउन शुगर के कारोबार में शामिल है.

 

उसने पुलिस को बताया कि उसे केवल नशीला पदार्थ लाने-ले जाने के लिए भेजा जाता था, कारोबार का पैसा और हिसाब-किताब उसके पिता ही संभालते थे. इस खुलासे से स्पष्ट हुआ कि दोनों बाप-बेटे मिलकर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त थे.

 

घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा एसडीपीओ वसीम रजा मौके पर पहुंचे और मामले की विस्तृत जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने मुर्तजा अंसारी के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह पहले ही फरार हो चुका था. हालांकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

 

कर्माटांड़ थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे ने बताया कि इस मामले में कर्माटांड़ थाना कांड संख्या 53/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(b) में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार आरोपी शराफत अंसारी को न्यायालय में पेश करने के बाद जामताड़ा मंडल कारागार भेज दिया गया है.

 

गौरतलब है कि Lagatar.in ने कुछ दिन पहले ही प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के भिठरा गांव सहित आसपास के इलाकों में ब्राउन शुगर के बढ़ते कारोबार को उजागर किया था. पुलिस की यह कार्रवाई उसी दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.


 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही