Search

 
 
 

जामताड़ा : शराबी पिता से तंग पुत्री ने की आत्महत्या

 
Jamtara : शराबी पिता के तांडव से तंग आकर 16 वर्षीय बेटी ने फंदे से लटक कर जान दे दी. यह घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के डोकीडीह ग्राम की है. बताया जाता है कि 23 जून शुक्रवार की रात्रि में तुलु रजवार शराब के नशे में आकर अपनी पत्नी, पुत्र, पुत्री तथा भाई के साथ मारपीट करने लगा. वह पत्नी से शराब के लिए पैसे की मांग कर रहा था और पैसा नहीं मिलने पर घर में मौजूद बकरी के बच्चे को बेचने की बात करने लगा. जब घर में इसका विरोध हुआ तो वह हंगामा मचाने लगा. इससे डरकर सभी लोग घर छोड़कर दूसरे के घर में चले गए. घर पर सिर्फ बड़ी बेटी गौरी रह गई थी. सुबह में गौरी की लाश फंदे से लटकी मिली. मां का आरोप है कि पिता ने बेटी की जान ले ली. घटना की सूचना पर नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामला हत्या का है या आत्महत्या का स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=675376&action=edit">यह

भी पढ़ें: जामताड़ा : दो साइबर ठग गिरफ्तार, 50 हजार नकद व मोबाइल जब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही