Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : आर्या टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Jamtara : जामताड़ा थाना क्षेत्र के श्रीपल्ली मोहल्ले में आर्या टेंट हाउस के गोदाम में 14 अप्रैल की देर रात भीषण आग लगने से करीब 40 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गया. रात में करीब 2.30 बजे कॉलेज रोड होकर गुजरते समय पेट्रोलिंग करने पुलिस की नजर आग की लपटों पर पड़ी. मामले की जानकारी थाना प्रभारी अब्दुल रहमान को दी गई. थाना प्रभारी ने फायर ब्रिगेड व एसडीओ को सूचना दी. सुबह 3 बजे फायर ब्रिगेड कर्मी दमकल लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए. 14 अप्रैल की सुबह 8 बजे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि पानी की कमी की किल्लत के कारण आग बुझाने में परेशानी आई. टेंट संचालक अरमान अंसारी ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हैं? गोदाम में बिजली कनेक्शन भी नहीं ली गई थी. विधायक इरफान अंसारी का कहना है कि सरकारी प्रावधान के तहत संचालक को मुआवजा राशि दिलाने की कोशिश की जाएगी. इसके अलावा संचालक को कैसे खड़ा किया जाए इस पर भी विचार किया जा रहा है? यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=606424&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा: ईद की खुशियां बढ़ाने के लिए सेवई-लच्छा बनाने में जुटे कारीगर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही