Search

 
 
 

जामताड़ा : निकाह में शराब पड़ोसने व डीजे बजाने पर लगेगा जुर्माना

 
Jamtara : जिले के मिहिजाम थाना अंतर्गत शाहरडाल मोमिनपड़ा में प्रगतिशील मोमिन समाज सुधार समिति की बैठक 27 फरवरी को हुई. बैठक में करीब 22 गांवों के लोगों ने शिरकत की.  बैठक में समिति के जिलाध्यक्ष हारेश अंसारी ने लोगों से अनोखी अपील की. अपील ये कि इन दिनों समाज में दिखावे की होड़ लगी है. इसके कारण समाज आर्थिक तौर पर खोखला होता जा रहा है. समाज में दहेज प्रथा, डीजे का प्रचलन, शराब सेवन पर कड़ाई से अंकुश लगाना होगा. इन सामाजिक बुराइयों का अंत तभी होगा जब इसके लिए दंड का प्रावधान हो. बैठक में सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने के लिए कार्यकारिणी गठन करने समेत गांव स्तर पर कमेटी गठन करने का निर्णय लिया गया. लोगों से अपील की गई कि शादी में सजावट, दावत और डीजे पर फिजूलखर्ची न करें. समिति के सचिव दाऊद अंसारी ने कहा कि इस्लाम मजहब में बेटी की शादी में पिता पर खर्च की जिम्मेदारी नहीं है. दहेज प्रथा का नियम नहीं है. लड़का पक्ष को डेन मोहर देने और सादगी के साथ निकाह का हुक्म है. वर्तमान समय में इस नियम का उल्लंघन किया जा रहा है. नौजवान आगे आकर इस बुराई को रोकें तथा दहेज प्रथा को खत्म करें. निकाह में बैंड बाजा और आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाएं. दिखावे के चक्कर में नैतिकता और आदर्श को खोना नहीं है. कार्यकारिणी सदस्य वाहिद अली अंसारी ने कहा कि निकाह में सजावट, डीजे और दावत समेत अन्य प्रथा पर रुपए फिजूलखर्ची की जा रही है. निकाह सादगी से निकाह हो. पैसे से बेटियों को शिक्षित करें. समाज की जरूरतमंद बेटियों को निकाह में आर्थिक सहयोग दें. बैठक में सद्दाम हुसैन, कासिम अंसारी, फारूक अंसारी, अब्दुल खुद्दुस अंसारी, रफीक अंसारी, जाकिर अंसारी, सोहराब अली, सफीक अंसारी, रशीद अंसारी, मुख्तार अंसारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=563715&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : एचडीएफसी बैंक ग्राहकों से साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही