Search

 
 
 

जामताड़ा  :  मिहिजाम में टेंट हाउस में आग लगी, लाखों का सामान जलकर खाक

जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी पोखरताल निवासी मो अख्तर के टेंट हाउस में देर अचानक आग लग गयी. इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई. घटना के समय मो. अख्तर अपने टेंट हाउस के बगल स्थित घर में सो रहे थे.
 

Jamtara : जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी पोखरताल निवासी मो अख्तर के टेंट हाउस में देर अचानक आग लग गयी. इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई. घटना के समय मो. अख्तर अपने टेंट हाउस के बगल स्थित घर में सो रहे थे.

 

बताया जाता है कि देर रात टेंट हाउस की खिड़की से आग की लपटें निकलती देख मोहल्ले के लोगों ने तुरंत   मो. अख्तर को जगाया. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया.

 

जामताड़ा अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई. हालांकि अग्निशमन वाहन के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

 

इस अगलगी की घटना में टेंट हाउस में रखे गद्दे, तकिये, पंखे, बर्तन, कुर्सियां समेत अन्य जरूरी सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए. नुकसान का अनुमान लाखों रुपये में लगाया जा रहा है.

 

घटना के बाद मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में अग्निशमन व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई. स्थानीय लोगों ने चिंता जताते हुए कहा कि नगर परिषद में अब तक एक भी स्थायी अग्निशमन वाहन उपलब्ध नहीं है.

 

इस कारण  ऐसी घटनाओं में समय पर राहत पहुंचाना मुश्किल हो जाता है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मिहिजाम में जल्द से जल्द अग्निशमन वाहन की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही