Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा :  अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त, अर्जुन लकड़ी से लदा टाटा पिकअप वाहन जब्त

जामताड़ा जिले में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अर्जुन लकड़ी से लदे एक टाटा पिकअप वाहन को जब्त किया है.  यह कार्रवाई आज रविवार को नाला-मुर्गाबनी मुख्य सड़क स्थित भेलाडंगाल मोड़ के समीप की गयी है.
Advertisement
Advertisement

Jantara  : जामताड़ा जिले में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अर्जुन लकड़ी से लदे एक टाटा पिकअप वाहन को जब्त किया है.  यह कार्रवाई आज रविवार को नाला-मुर्गाबनी मुख्य सड़क स्थित भेलाडंगाल मोड़ के समीप की गयी है.

 

वन विभाग की गश्ती टीम को जांच के दौरान सफेद रंग के टाटा पिकअप वाहन पर अर्जुन प्रजाति की 18 बोटा लकड़ियां लदी मिली. विभागीय अधिकारियों के अनुसार जब्त लकड़ी की कुल मात्रा लगभग 3.2571 घनमीटर आंकी गयी है.

 

जांच के दौरान वाहन चालक से काष्ठ परिवहन अनुज्ञा पत्र समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मांग की गयी, लेकिन वह कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में लकड़ी की मापी कर जब्ती सूची तैयार की गयी और लकड़ी सहित वाहन को सुरक्षित रूप से वन प्रक्षेत्र कार्यालय परिसर लाया गया.

 

इस अभियान में प्रधान वनरक्षी पुलक कुमार माल, वनरक्षी जाफर मियां, होमगार्ड बापी दास सहित अन्य वनकर्मी शामिल थे. वन विभाग ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.अवैध लकड़ी तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है. वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध वन उपज के परिवहन और तस्करी के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जायेगा.

 
  
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही