Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : संत जोसेफ स्कूल में बाल संसद का गठन

Advertisement
Advertisement
Jamtara : संत जोसेफ स्कूल श्रीरामपुर में 26 मार्च को स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच बाल संसद का गठन हुआ. इस संसद में स्कूल पीपल लीडर अंसल मुर्मू, असिस्टेंट स्कूल पीपल लीडर रितेश रंजन एवं तृष्टिता दुबे, रेड हाउस कैप्टन करण कुमार, वाइस कैप्टन कोमल कुमारी, येलो हाउस कैप्टन मनमोहन अधिकारी, वाइस कैप्टन मंजुला मरांडी, ग्रीन हाउस कैप्टन लुईस मरांडी, वाइस कैप्टन बापी बाउरी, ब्लू हाउस कैप्टन बिना हांसदा व वाइस कैप्टन गौरव समीर चुने गए. सभी चुने गए बाल सांसदों को शपथ दिलाई गई. मौके पर स्कूल के प्राचार्य फादर अलोयसियस ने कहा कि कोरोना के कारण विगत 2 वर्षों से स्कूल में पठन-पाठन बंद रहने से छात्र-छात्राओं के बौद्धिक एवं मानसिक विकास पर नकारात्मक असर पड़ा है. नकारात्मक प्रभाव से छात्र-छात्राओं को उबारने के लिए स्कूल में पठन-पाठन के अलावा अन्य गतिविधियों जेसै बाल संसद का गठन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण, निबंध, चित्रांकन, फैंसी ड्रेस और खेल कूद समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. विभिन्न तरह की गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में भाग लेकर छात्र-छात्राएं नकारात्मक सोच से निकलेंगे. मौके पर उप प्राचार्य फादर प्रेम प्रकाश, बमकेश कुमार, समरजीत सिंह, आकाश कुमार, इनमैन्युअल बास्की, संजीत मुर्मू, उदय मुखर्जी, प्रिया कुमारी, अजीथा मेरी, मुकेश महतो, प्रदीप पाल समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=274754&action=edit">यह

भी पढें : जामताड़ा : एक माह बाद भी नाव दुर्घटना के पांच आश्रितों को नहीं मिला मुआवजा [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही