Search

 
 
 

जामताड़ा : कुंडहित में जल्द होगा बिजली ग्रिड का शिलान्यास

 
Jamtara : कुंडहित के भेलुवा में बिजली ग्रिड का शिलान्यास इसी माह होना है. जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. फतेहपुर के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक सौ करोड़ की लागत से बिजली ग्रिड का निर्माण होना है. जिसमे नाला विधान सभा क्षेत्र के कुंडहित, नाला, फतेहपुर प्रखंड को आपूर्ति की जाएगी. कहा कि जामताड़ा से कुंडहित बिजली सब स्टेशन लगभग 60 किमी लंबी लाइन पड़ती थी. इस बीच कहीं फॉल्ट होने पर दो से तीन दिन फॉल्ट खोजने में समय लग जाता था. इससे दोनों प्रखंड कुंडहित और फतेहपुर के लोगों की समस्या काफी बढ़ जाती थी. इसे देखते हुए ही स्थानीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो ने विधान सभा मे बिजली विभाग के आला अधिकारियों को बुला कर बैठक की. जिसके बाद अधिकारियों ने नये ट्रांसमिशन लाइन निर्माण पर मुहर लगाया. यह">https://lagatar.in/jamtada-administration-should-be-friendly-with-common-people-champai-soren/">यह

भी पढ़ें : जामताडा : प्रशासन आम लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार करे : चंपई सोरेन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही