Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : करमाटांड़ व देवघर से चार साइबर ठग गिरफ्तार

Jamtara  : जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्रन्तर्गत ग्वालापाड़ा से चार साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में ग्वालापाड़ा (बगरुडीह) गांव निवासी दीवाकर महतो व मोहन कुमार यादव, करमाटांड़ बस्ती के कौशर अंसारी और देवघर जिलान्तर्गत सारवां थाना क्षेत्र के कासीटांड़ निवासी साजिद अंसारी शामिल है. उनके पास से 4 मोबाइल, 10 सिम व एक बाइक जब्त किया गया है.

        ऐप डाउनलोड करवाकर बनाते थे शिकार

इन साइबर आरोपियों ने गूगल सर्च इंजन पर अपना नंबर फीड कर दिया था. जिसमें ऑनलाइन होटल बुकिंग करने के बाद किसी तरह की समस्या होने पर मदद के लिए संपर्क कर सकते हैं. इसके बाद संपर्क करने वाले व्यक्ति को टीम व्यूअर ऐप डाउनलोड कराया जाता था. इस ऐप के डाउनलोड करने के बाद प्रोसेसिंग चार्ज के रुप में तीन रुपए का ट्रांजेक्शन करने की बात कही जाती है. टीम व्यूअर के जरिए ट्रांजेक्शन के दरम्यान की जाने वाली गतिविधियों पर नजर रखता था. उसके बाद आनलाइन ट्रांजेक्शन के क्रम में बैंक एकाउंट से संबंधित जानकारी हासिल होने के बाद साइबर ठगी की घटना को अंजाम देता था. यह">https://lagatar.in/jamtara-speaker-will-lay-foundation-stone-of-power-grid-in-kundhit-on-march-6/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : विधानसभाध्यक्ष 6 मार्च को कुंडहित में बिजली ग्रिड का करेंगे शिलान्यास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही