Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा: चार एक्सप्रेस ट्रेनों का जामताड़ा स्टेशन पर होगा ठहराव: सांसद

Jamtara: सांसद सुनील सोरेन ने 28 अप्रैल को जामताड़ा स्टेशन पर चार ट्रेनों के ठहराव की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि 13185/13186 सियालदाह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस, 18449/18450 पुरी-पटना बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस, 18181/18182 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस व 13287/13288 दूर्ग राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस का ठहराव होगा. 03 मई से जामताड़ा स्टेशन में ट्रेनों का ठहराव आरंभ हो जाएगा. उस दिन सांसद खुद ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. सांसद ने कहा कि दुमका संसदीय चुनाव के दरम्यान जामताड़ा के लोगों ने ट्रेन ठहराव की मांग की थी. अब तक हमारे प्रयास से सात ट्रेनों का ठहराव हुआ है. विद्यासागर स्टेशन में जनशताब्दी सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव को लेकर प्रयासरत है जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=621342&action=edit">यह

भी पढ़ें:जामताड़ा : 75 प्रतिशत सब्सिडी पर लाभुकों के बीच सुकर का वितरण  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही