Search

 
 
 

जामताड़ा : निर्धारित मजदूर से ही कराएं कार्य, अन्यथा होगी कार्रवाई - बीडीओ

 
पूर्ण हो चुकी योजनाओं का अभिलेख बंद करने का दिया निर्देश
Jamtara : कार्यस्थल पर मस्टर रॉल में दर्ज मजदूर से अलग मजदूर पाए जाने पर संबंधित रोजगार सेवक पर कार्रवाई की जाएगी. उक्त बातें 4 जुलाई मंगलवार को जामताड़ा प्रखंड सभागार में बैठक के दौरान बीडीओ मोहम्मद जहीर आलम ने कही. उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान अक्सर देखा जाता है कि जो मजदूर कार्यस्थल पर काम करते हैं, उनका नाम मस्टर रॉल पर नहीं रहता है. यह लापरवाही घातक सिद्ध हो सकती है. इसलिए जो मजदूर कार्य करते हैं, उनका नाम मस्टर रॉल में रहना अनिवार्य है. बीडीओ ने इस क्रम में आम बागवानी योजना की समीक्षा की. बताया कि जो पंचायत आम बागवानी के लक्ष्य से पीछे हैं वे अपना अभिलेख प्रखंड कार्यालय में जमा करें. बीडीओ ने कहा कि जो योजनाएं पूर्ण हो चुकी है वैसी योजनाओं का एमआई अप टू डेट कर अविलंब बंद करें. इस मौके पर कनीय अभियंता वकील मूर्मू, सौरभ भैया, मुकेश कुमार, अभिजीत दास, सभी पंचायत के पंचायत सचिव व रोजगार सेवक मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=687066&action=edit">यह

भी पढ़ें: जामताड़ा : राजभवन ने विधायक इरफान को शपथ ग्रहण में शामिल होने की नहीं दी इजाजत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही