Search

 
 
 

जामताड़ा : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम- आठ दिनों में 48 हजार से ज्यादा लाभुकों ने दिए आवेदन

 
Jamtara : आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. शिविर में लाभुकों के समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया जा रहा है. आठ दिनों के दौरान शिविर में 48 हजार 667 लाभुकों ने आवेदन दिए. 27 हजार 279 आवेदनों का निपटारा किया गया. कार्यक्रम के नौवें दिन 21 अक्टूबर को जिले के विभिन्न प्रखंडों में 12 जगहों पर शिविर का आयोजन किया गया. शिविर जामताड़ा प्रखंड के मेंझिया, नारायणपुर प्रखंड के नारायणपुर, करमाटांड़ प्रखंड के तेतुलबंधा, नाला प्रखंड के कुलडंगाल, कुंडहित प्रखंड के भेलुवा, फतेहपुर प्रखंड के बानरनाचा, नगर पंचायत जामताड़ा के वार्ड संख्या 11 व 12, नगर परिषद् मिहिजाम में वार्ड संख्या 13 व 14 में लगे. नाला प्रखंड के कुलडंगाल शिविर का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य लाभुकों के समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान करना है. समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत हुई है. शिविर में शहरपुर गांव निवासी सजनी मोहली के आधार कार्ड में गलत जन्म तिथि को तत्काल सुधारा कर बीडीओ ने पेंशन स्वीकृत पत्र प्रदान किया. शिविर में विभिन्न विभागों के 20 स्टॉल लगे थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=449679&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : पूर्व विधायक व वरिष्ठ अधिवक्ता बीरू दा का निधन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही