Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : सरकार युवाओं का अपमान बंद कर रोजगार दे : भाजयुमो

Advertisement
Advertisement
Jamtara : भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनूप पांडेय के नेतृत्व में जामताड़ा भाजयुमो एवं भाजपा के अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया. मौके पर भाजपा नेता नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह मौजूद थे. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्री एवं यूपीए विधायकों के ऊटपटांग वक्तव्यों से झारखंड की जनता परेशान है. कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बेरोजगार युवाओं पर दिया गया वक्तव्य निंदनीय है.

 कई पद खाली, फिर भी बहाली नहीं

झारखंड के पढ़े-लिखे युवा सरकार से रोजगार की उम्मीद रखते हैं. कई सरकारी पद खाली रहने के बावजूद सरकार बहाली नहीं कर पा रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भी धांधली की खबर प्रकाश में आई है. उन्होंने कहा कि लगता है झारखंड में `अंधेर नगरी चौपट राजा.. कहावत चरितार्थ हो रही है.

 मुख्यमंत्री से बयान वापस लेने की मांग

जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बयान वापस लेना चाहिए एवं युवाओं से खेद प्रकट करना चाहिए. भाजयुमो अध्यक्ष अनूप पांडेय ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के वक्तव्य की निंदा की. कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है, तो अपमान ना करे. अन्यथा भाजयुमो सड़क से लेकर विधानसभा तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा. .मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सुमित सरण,सतीश सिंह,नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण दे,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे,मोहन शर्मा, कमलेश मंडल, रीता शर्मा,भाजयुमो नगर अध्यक्ष अरजीत मिश्रा, पप्पू चौधरी, प्रदीप राउत, मोहित सिंह, सुप्रकाश चौधरी, पार्थो राय, मनु दुबे, बृजेश राउत, सुशील गुप्ता, जीत दुबे, संजय मंडल, विक्रम सिंह, अमर यादव, अजय पांडे, मुकेश यादव, बापी दास सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : मैथन">https://lagatar.in/fight-over-property-dispute-in-maithon-two-women-injured/">मैथन

में संपत्ति के विवाद पर मारपीट, दो महिलाएं घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही