Search

 
 
 

Jamtara : नारायणपुर प्रीमियर लीग सीजन-4 का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन मैच में भिड़ीं दो टीमें

Jamtara News :  सीजन-4 का पहला मुकाबला बायो केयर मार्बल टाइल्स-11 और किंग सेल एंड सर्विस-11 के बीच खेला गया. उद्घाटन मैच के दौरान मैदान में हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे. दर्शकों के साथ-साथ खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला. नारायणपुर प्रीमियर लीग देखने के लिए ना सिर्फ जामताड़ा से बल्कि गिरिडीह, धनबाद और देवघर जिले से भी खेलप्रेमी पहुंच रहे हैं.
 
लीग का उद्घाटन

Jamtara News :  नारायणपुर प्रीमियर लीग (एनपीएल) सीजन-4 का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ. उद्घाटन अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेश कुमार दास, पंचायत समिति सदस्य पवन पोद्दार सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट की शुरुआत की.

 

सीजन-4 का पहला मुकाबला बायो केयर मार्बल टाइल्स-11 और किंग सेल एंड सर्विस-11 के बीच खेला गया. उद्घाटन मैच के दौरान मैदान में हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे. दर्शकों के साथ-साथ खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला. नारायणपुर प्रीमियर लीग देखने के लिए ना सिर्फ जामताड़ा से बल्कि गिरिडीह, धनबाद और देवघर जिले से भी खेलप्रेमी पहुंच रहे हैं.

 

Uploaded Image

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट की शुरुआत

 

बीडीओ कमलेश कुमार दास ने इस मौके पर कहा कि नारायणपुर प्रीमियर लीग अब पूरे जिले में चर्चित खेल बन चुका है. प्रशासनिक स्तर पर भी इस आयोजन की चर्चा होती रहती है. उन्होंने खिलाड़ियों से टीम भावना के साथ खेलते हुए खेल भावना और अनुशासन बनाए रखने की अपील की. 

 

बीडीओ ने कहा कि पिछले तीन सीजन का आयोजन जिस तरह शांतिपूर्ण और सफल तरीके से हुआ, उसी तरह इस वर्ष भी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है. वहीं पंचायत समिति सदस्य पवन पोद्दार ने कहा कि एनपीएल स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच उपलब्ध करा रहा है. टूर्नामेंट को लेकर युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही