Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : 29 तीर्थ यात्रियों का जत्था द्वारिका व सोमनाथ के लिए रवाना

Jamtara : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सोमवार को समाहरणालय परिसर से 29 तीर्थ यात्रियों का जत्था द्वारिका और सोमनाथ के लिए रवाना हुए. जिला योजना पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी और जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रियों के बस को रवाना किया. जिला योजना पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत हिंदू तीर्थयात्रियों को विशेष ट्रेन से रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से द्वारिका और सोमनाथ में तीर्थ यात्रा करायी जाएगी. जामताड़ा जिले से कुल 29 तीर्थयात्रियों को तीर्थ दर्शन के लिए भेजा जा रहा है. सभी यात्री बस से रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पहुचेंगे. वहां से सभी जिलों से आए तीर्थयात्रियों को एक विशेष ट्रेन से रवाना किया जाएगा. जिला योजना पदाधिकारी एवं जिला खेल पदाधिकारी ने सभी तीर्थ यात्रियों से उनका कुशलक्षेम व स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए सफल और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दिया. मौके पर संतोष सिन्हा, बैजू झा, मधु कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/jamtara-csp-operator-turned-out-to-be-a-cyber-criminal-arrested-along-with-disciple/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : सीएसपी संचालक निकला साइबर क्रिमिनल, शागिर्द समेत गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही