Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara : लापता महिला का सिर विहीन शव नदी किनारे बरामद

Jamtara : जामताड़ा (Jamtara)- बेटी के घर रात में सोने के लिए निकली लापता महिला का सिर कटा शव चालना गांव के समीप बराकर नदी किनारे से बरामद किया गया. मृतका की पहचान 55 वर्षीया सुखोदी हेंब्रम के रूप में हुई है. महिला धोबना गांव के करमा डंगालपाड़ा टोला की रहनेवाली थी. मृतका के तीन बेटों ने ग्रामीणों पर डायन होने के शक में हत्या का आरोप लगाया है. तीनों के नाम श्रवण बास्की, बलदेव बास्की व बद्रीनाथ बास्की है. डायन होने के शक में कुछ महीने पूर्व ग्रामीणों ने महिला के साथ मारपीट की थी. गांव में पंचायती के बाद मामला शांत हुआ था. 29 जून की रात महिला अपने घर से बेटी के घर सोने के लिए निकली. इसके बाद वापस नहीं लौटी. महिला की बेटी का घर धोबना गांव के ही निकट राशिडीह में है. महिला का दामाद सदर अस्पताल में भर्ती है. इस वजह से मृतका बेटी के घर रात में सोने जाया करती थी. 4 जुलाई को बराकर नदी मछली पकड़ने गए कुछ बच्चों ने शव देखा. शोर मचाने पर ग्रामीण आए. ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. 4 जुलाई की देर रात जामताड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव बरामद कर थाना ले आई. इस मामले में थाना प्रभारी अब्दुल रहमान ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=348296&action=edit">यह

भी पढ़ें : MLA लोबिन हेम्ब्रम के बेटे ने फर्जी कागजात पर ली ECL में नौकरी, 14 साल बाद FIR [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही