Search

 
 
 

Jamtara :  आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में BSNL टावर पर चढ़ा युवक

नारायणपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. बाजार स्थित बीएसएनएल टावर पर एक युवक शराब के नशे में चढ़ गया. रात करीब 11 बजे हुई इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
 
  • घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने सकुशल उतारा

Jamtara :  नारायणपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. बाजार स्थित बीएसएनएल टावर पर एक युवक शराब के नशे में चढ़ गया. रात करीब 11 बजे हुई इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

 

घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुट गई और उन्होंने बिना देर किए पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया.

 

काफी देर तक चली मशक्कत और समझाइश के बाद आखिरकार युवक टावर से नीचे उतर आया, जिससे पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. युवक की पहचान बाजार निवासी बिहार तूरी के रूप में हुई है.

 

Uploaded Image

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, बिहार तूरी शराब के नशे में था, जिसके कारण उसने यह खतरनाक कदम उठाया. हालांकि पुलिस की सूझबूझ और धैर्य से बड़ी अनहोनी टल गई और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. 

 

घटना के बाद युवक को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आवश्यक पूछताछ की. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की।

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही