Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : चंचला मंदिर से निकली ऐतिहासिक कलश यात्रा

Advertisement
Advertisement

एक परिधान में 31 सौ कन्या व महिलाएं शोभा यात्रा में थी शामिल

Jamtara : जामताड़ा में माथे पर कलश लेकर रंगे-बिरंगे परिधान से सजीं कन्याएं, युवतियां व महिलाएं ने आकर्षक व ऐतिहासिक कलश यात्रा निकालीं. इस भव्य कलश शोभा यात्रा के आगे-आगे भव्य रथ पर मां चंचला की झांकी बनाई गई थी. हजारों की संख्या में कतारबद्ध भक्त जयकारे लगाते साथ चल रहे थे. भक्ति धुनों पर युवक-युवतियों की टोलियां थिरक रहीं थीं. आस्था व अध्यात्म से सराबोर यह नजारा 25 सितंबर को जामताड़ा-मिहिजाम रोड, स्टेशन रोड, कोर्ट रोड तक हर किसी को मंत्रमुग्ध कर रहा था. मां चंचला के नवनिर्मित तोरण द्वार उद्घाटन व धार्मिक अनुष्ठान को लेकर निकाली गई इस भव्य कलश यात्रा में 3100 कन्याएं, युवतियों व महिलाएं एक ही रंग के परिधान में शामिल हुई थीं.

सरकार बांध में केला के पौध किया गया स्थापित

देवघर बाबाधाम से पहुंचे आचार्य महेश पांडेय की अगुवाई में पुरोहित ध्रुवनारायण ठाकुर, उत्तम ठाकुर के मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य यजमान तरुण गुप्ता, पत्नी आशा गुप्ता व अन्य भक्त राजा बांध पहुंचे. वहां विधि-विधान से केला के पौधे रोपे गए. फिर मुख्य कलश पर जल भर कर मां चंचला मंदिर लाया गया. कलश यात्रा के दौरान टावर चौक के समीप मारवाड़ी युवा मंच ने श्रद्धालुओं पर फूलों की बरसा की. वहीं भाजयुमो सदस्यों ने एम्बुलेंस व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था मौजूद रखी था.

सड़क पर प्रतिबंधित था वाहनों का परिचालन

कलश यात्रा भ्रमण वाले मार्ग में दो व चार पहिये वाहन का प्रवेश निषेध कर दिया गया था. पुराना कोर्ट, सुभाष चौक, दुमका रोड बस स्टैंड के पास, मिहिजाम रेलवे फाटक के पास पुलिस की कड़ी निगरानी थी. कलश यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर जामताड़ा थाना की पुलिस पदाधिकारी संभावित मार्गों में नियमित भ्रमण कर रहे थे. पुलिस जगह- जगह तैनात रही. इंस्पेक्टर सह टाउन थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा खुद सुरक्षा व निगरानी की कमान संभाले हुए थे.

बाहर से बुलाई गई थी भक्ति जागरण टीमें

आसनसोल व कोलकाता से पहुंची भक्ति जागरण टीम के गायक-गायिकाओं भजनों से कलश यात्रा में शामिल कन्या व महिलाओं को ऊर्जावान कर रहे थे. कार्यक्रम में अरुण चौधरी, मनोज बजाज, विजय भगत, रमेश रावत, पिंटू यादव, भूपेश गुप्ता, कामता सिंह, राजेश महत, मनोज भारती, राकेश गुप्ता, छोटू गुप्ता, छोटू सिंह, कमलेश मंडल, संजय परशुरामका, रंजीत मंडल आदि का सक्रिय योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/deoghar-dc-inspected-sadar-hospital-and-gave-many-instructions/">यह

भी पढ़ें: देवघर : डीसी ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर दिए कई निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही