Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा :  ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन ने गरीबों के बीच बांटा खाद्यान्न

Advertisement
Advertisement
Jamtara :  माहे रमजान को देखते हुए ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के झारखंड- बिहार को-ऑर्डिनेटर अमानुल्लाह कासमी एवं जामताड़ा जिला संयोजक मौलाना सिराजुद्दीन ने मंगलवार 22 मार्च को संयुक्त रूप से नारायणपुर जामा मस्जिद एवं केंदुवाडीह गांव में करीब 200 गरीबों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया. विदित हो कि ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन ने नारायणपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पानी टंकी का निर्माण गरीबों के लिए आवास एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किया गया है. जिला संयोजक मौलाना सिराजुद्दीन ने बताया कि फाउंडेशन कई साल से इस क्षेत्र में विभिन्न तरह के सामाजिक कार्य कर रहा है, जिससे गरीबों को काफी लाभ मिल रहा है. सामाजिक कार्यकर्ता बरकत अंसारी ने कहा कि ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा नेक काम किया जा रहा है. जरूरतमंद, गरीब-असहाय रोजेदारों को रमजान से पहले ही एक महीने का राशन उपलब्ध कराया है, जो काबिले तारीफ है. यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-qawwali-cum-mehfil-e-shaman-in-shyampur-village/">जामताड़ा

: श्यामपुर गांव में कव्वाली सह महफिल ए शमां [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही