Search

 
 
 

जामताड़ा : मैं ब्रिटिश काल का गवर्नर नहीं, आजाद भारत का राज्यपाल हूं- राधाकृष्णन

 
Jamtara : झारखंड के गवर्नर सीपी राधाकृष्णन 24 जून की देर शाम जामताड़ा प्रखंड के मेझिया गांव में आयोजित संवाद कार्यक्रम में आम लोगों से रूबरू हुए. कहा कि मैं ब्रिटिश काल का गवर्नर नहीं हूं. आजाद भारत का राज्यपाल हूं. मुझे झारखंड के लोगों से सरोकार है. आम लोगों की सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और सांस्कृतिक समृद्धि की चिंता मुझे है. आम लोगों से मेरा आग्रह है कि अपने बच्चों को पढ़ाने में कोई कसर बाकी नहीं रखें. शिक्षा ही बच्चों की दशा और दिशा बदलेगी. किसी भी परिवार का बच्चा स्कूल से ड्रॉपआउट नहीं होना चाहिए. अधिकारियों से उन्होंने कहा कि हर जिले के उपायुक्त बैंकों के साथ बैठक कर मुद्रा लोन की समीक्षा करें, जिससे छोटे व्यवसायियों को महाजनों से उंची दर पर लोन नहीं लेना पड़े. गवर्नर के आने में देरी होने से संवाद कार्यक्रम करीब एक घंटे विलंब से शुरू हुआ. जामताड़ा आगमन के बाद गवर्नर को परिसदन में पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. उसके बाद राज्यपाल का काफिला मेझिया गांव की ओर रवाना हो गया. कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद वे गांव में ही संचालित सामुदायिक पुस्तकालय का निरीक्षण करने गए. वहां से लौटने के बाद वे कार्यक्रम स्थल पर लगे विभिन्न विभागों के स्टॉल का भी निरीक्षण किया. मौके पर डीसी फैज अक अहमद मुमताज, एसपी मनोज स्वर्गियारी, डीएफओ आजिंक्य बनकर समेत जिला प्रशासन के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=675376&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : दो साइबर ठग गिरफ्तार, 50 हजार नकद व मोबाइल जब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही