Search

 
 
 

जामताड़ा : करमाटांड़ के कालाझरिया में होटल की आड़ में अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़

 
Jamtara : उत्पाद विभाग ने 8 अक्टूबर को करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कालाझरिया गांव में पंचम मंडल के होटल पर छापेमारी करते हुए पश्चिम बंगाल का टैग लगा 42 पेटी बीयर जब्त किया. छापेमारी के दौरान पंचम मंडल फरार हो गया. बरामद बीयर की कीमत डेढ़ लाख रूपये बताई जा रही है. छापेमारी की अगवाई कर रहे उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक देवीलाल सोरेन ने कहा कि पंचम मंडल पूर्व में सरकारी शराब दुकान का संचालन करता था. इससे पूर्व भी पंचम मंडल के होटल पर छापेमारी हो चुकी है. होटल में अवैध रुप से बीयर बार का भी संचालन हो रहा था. आरोप है कि पश्चिम बंगाल से अवैध रूप से शराब लाकर वो अपने होटल में सप्लाई करता है. यह">https://lagatar.in/jamtara-two-natwarlal-arrested-for-sending-notice-posing-as-cid-officer/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : सीआईडी अधिकारी बनकर नोटिस भेजने वाला दो नटवरलाल गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही