Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक करोड़ की शराब ज़ब्त

Jamtara : जामताड़ा थाना क्षेत्र के सुपाईडीह गांव में नकली विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. उत्पाद अधीक्षक महेंद्र देव सिंह के नेतृत्व में मंगलवार 13 जून को सुपाईडीह गांव में दबिश देकर मौके से दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. गिरफ़्तार बिहारी मंडल व दिनेश मंडल से पूछताछ की जा रही है. ये दोनों फैक्ट्री की देखरेख करते थे. जबकि फैक्ट्री का संचालक मनोज मंडल और उसका एक साथी फ़रार बताया जा रहा है. छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में अवैध शराब लोड दो पिकअप वैन और एक मारूती कार को जब्त किया गया है. वहीं फैक्ट्री से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया गया है. उत्पाद अधीक्षक महेंद्र देव सिंह के मुताबिक लगभग एक करोड़ रूपये की शराब ज़ब्त की गई. टीम ने फैक्ट्री में शराब निर्माण के लिए भारी मात्रा में रखी गई स्प्रीट को नष्ट कर दिया. चर्चा है कि फैक्ट्री में ब्रांडेड कंपनियों की नकली विदेशी शराब तैयार की जा रही थी. लंबे समय से यह गोरखधंधा फल-फूल रहा था. मगर किसी को कानोंकान भी इसकी जानकारी नही हो पा रही थी. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे सड़क पर फ्लाई ऐश ईंट निर्माण की आड़ में अवैध विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का संचालन हो रहा था. करीब दो एकड़ में फैले इस फैकट्री से मोटर पंप, पानी टंकी व गैलेन में भरे स्प्रीट के बड़े-बड़े डिब्बे जब्त किये गये हैं. तैयार शराब को बिहार में खपाया जाता था. छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी अब्दुल रहमान सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/jamtara-12-cyber-accused-in-police-custody-one-absconding/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : पुलिस शिकंजे में आये 12 साइबर आरोपी, एक फ़रार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही