Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 50 लाख की शराब ज़ब्त

Jamtara : उत्पाद विभाग जामताड़ा की टीम ने मंगलवार 23 मई को नारायणपुर थाना क्षेत्र के पहरुडीह गांव में छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. उक्त फैक्ट्री से लगभग 50 लाख रूपए की विदेशी नकली शराब बरामद की गई है. जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के पुलिस पदाधिकारी डीएल सोरेन ने बताया कि एक सिंडिकेट 3 माह से फैक्ट्री संचालित कर रहा था. बनाई गई शराब बिहार भेजी जाती थी. हालांकि छापामारी के दौरान कोई भी व्यक्ति नहीं पकड़ा गया. पुलिस ने मौके से मैकडॉवेल का स्टीकर, अवैध शराब और काफी संख्या में शराब बनाने वाले के उपकरण ज़ब्त किया है. उत्पाद विभाग की मानें तो जामताड़ा जिले में अब तक इतनी बड़ी कार्रवाई कभी नहीं हुई थी. उत्पाद विभाग अब इस सिंडिकेट में शामिल लोगों की तलाश कर रहा है. साथ ही यह पता लगाने मं जुटा है कि अवैध शराब के कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल है. उत्पाद विभाग के अधिकारी मान रहे हैं कि इस कार्य में जामताड़ा के अलावे धनबाद और बिहार के कुछ लोग शामिल है. पुलिस को चकमा देने के लिए अवैध कारोबारी देवीलाल नामक एक आदिवासी युवक के घर में उक्त फैक्ट्री का संचालन कर रहे थे. छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग के एसपी महेंद्र देव सिंह, मुख्यालय डीएसपी जगदीश प्रसाद, उत्पाद विभाग के एसआई सहित काफी संख्या में जवान मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/jamtara-public-relations-campaign-discussed-in-the-meeting-of-the-bjp-district-working-committee/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में जनसंपर्क अभियान पर हुई चर्चा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही