Search

 
 
 

जामताड़ा : टाटा-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन से हजारों की अवैध शराब जब्त

 
Jamtara : जामताड़ा : (Jamtara) – जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर 24 जुलाई को ट्रेन नंबर 18183 टाटा दानापुर एक्सप्रेस में आरपीएफ ने छापेमारी कर हज़ारों रुपये मूल्य की अवैध शराब की बोतलें जब्त की. आरपीएफ के एसआई आरके पांडे को इस ट्रेन की डी-1 कोच में शराब ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी. ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर एसआई ने अन्य आरपीएफ जवानों के साथ डी-1 कोच में प्रवेश कर बाथरूम के पास रखे दो लावारिस बैग देखा. यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने बैग के बारे में नहीं बताया. बैग की जांच करने पर उसमें 4720 रुपए मूल्य की इंपीरियल ब्लू शराब की 8 बोतलें और  750 एमएल क्लासिक ग्रेन व्हिस्की शराब की बोतलें दिखी. जब्त बोतलों को आरपीएफ ने आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंप दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=367136&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : झारखंड सरकार को परेशान करने के लिए ईडी कर रही कार्रवाई- फुरकान अंसारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही