Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा: ठगी मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी को करमाटांड से किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamtara: 54 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के फोफनाद गांव निवासी प्रभु मंडल को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई बुधवार 2 फरवरी देर रात की है. बता दें कि रात में जब महाराष्ट्र पुलिस और करमाटांड़ थाना पुलिस छापेमारी करने पहुंची,  आरोपी पड़ोसी के घर जाकर छिप गया. हालांकि मोबाइल लोकेशन के आधार पर कुछ ही देर में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कामदेव मंडल को भी हिरासत में लिया था, जिसके घर से आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी. बाद में पूछताछ के बाद उसे हिरासत से मुक्त कर दिया गया है. महाराष्ट्र सिटी थाना के एसआई अजीत त्रिंबक एवं स्थानीय थाना प्रभारी रोशन कुमार के नेतृत्व में यह छापेमारी अभियान चलाया गया. महाराष्ट्र सिटी थाना कांड संख्या 11/22 साइबर क्राइम में उपयोग किया गया मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार करने के बाद प्रभु मंडल को ट्रांजिट रिमांड के लिए न्यायालय भेजा गया. थाना के एसआई जय प्रकाश एक्का समेत दर्जनों पुलिस बल छापामारी में शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-now-community-center-will-be-built-in-every-panchayat-of-the-district/">धनबाद

: अब जिले की प्रत्येक पंचायत में बनेगा सामुदायिक केंद्र [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही