Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : चौथे चरण में महिलाओं ने दिखाया दम, जमकर हुई वोटिंग

Advertisement
Advertisement
Jamtara : जामताड़ा (Jamtara)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=318163&action=edit">(Jamtara)

 जिले में पंचायत चुनाव के चौथे चरण में 27 मई को शांतिपूर्ण मतदान संपन्‍न हो गया. लगभग हर बूथ पर महिला वोटरों में उत्‍साह दिखा. धूप में घंटों लाइन में लगकर अपनी पसंद के प्रत्‍याशि‍यों के पक्ष में मतदान किया. सुबह 7 बजे से दिन के तीन बजे तक मतदान के बाद चुनाव कर्मी मतपेटियों को लेकर क्‍लस्‍टर के लिए रवाना हो गए. सुबह में मतदान काफी धीमा रहा. लेकिन जैसे-जैसे समय ढलता गया, बूथों पर मतदाताओं की लाइन लंबी होती गई. शांतिपूर्ण मतदान के लिए हर बूथ पर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए थे. कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. जिला प्रशासन के अधिकारी पुलि‍स बल के साथ बूथों का जायजा लेते देखे गए. जामताड़ा प्रखंड में की 22 पंचायतों में वोटिंग हुई. कई बूथों पर बुजुर्ग महिला मतदाताओं को वहां तैनात पुलि‍स के जवान सहायता कर बूथ तक ले जाते देखे गए. दोपहर एक बजे तक जिले में 64.81% वोटिंग हो चुकी थी. इसमें जामताड़ा प्रखंड में 61%,  नाला प्रखंड में 65%  और कुंडहित प्रखंड में 70.04% वोट पड़े थे. यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=317387&action=edit">जामताड़ा

: दीपिका बेसरा को जिप अध्यक्ष बनाने को लेकर राजनीति तेज [wpse_comments_template]]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही