Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : अवैध कोयला उत्खनन रोकने के नाम पर छापेमारी साबित हो रहा महज खानापूर्ति

Jamtara : ईसीएल के पांडेश्वर क्षेत्र अंतर्गत पलास्थली की बंद कोलियरी से अवैध कोयला उत्खनन थमने का नाम नहीं ले रहा. 24 सितंबर को नाला थाना प्रभारी महेश मुंडा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर 15 क्विंटल अवैध कोयला, दो जेनरेटर सेट, मोटर पंप, ऑल्टीनेटर समेत दो बाइक जब्त की. छापेमारी महज खानापूर्ति के लिए या वाकई अवैध कोयला उत्खनन पर रोक लगाने के लिए की गई, इसका पता कुछ दिनों के बाद चलेगा. 22 सितंबर को डीसी फैज अक अहमद की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई थी. बैठक में दावा किया गया कि ईसीएल की नाला क्षेत्र अंतर्गत बंद कोलियरी के 30 कुंआनुमा गड्ढ़े को भरा जा चुका है. अवैध कोयला उत्खनन नहीं किया जा रहा है. बैठक के दो दिनों बाद ही पुलिस ने छापेमारी कर अवैध कोयला समेत उत्खनन में इस्तेमाल किए गए उपकरणों को बरामद किया. इससे तो यही लगता है कि टास्क फोर्स की बैठक भी महज खानापूर्ति के लिए की गई. कोयले की अवैध उत्खनन जारी है. बैठक में यूं ही  बड़े-बड़े दावे किए गए. बंद कोलियरी में उत्खनन और जब्त सामान किस ओर इशारा करता है? छापेमारी में सिर्फ कोयला और उपकरण बरामद होना तथा अवैध उत्खनन करने वाले कोयला चोर या कारोबारी को नहीं पकड़ा जाना क्या बयां करता है? वर्ष 2021 के जनवरी महीने मे ईसीएल की सुरक्षा टीम पर हमला करने वाले अवैध कारोबारी आखिर पुलिस गिरफ्त से बाहर कैसे है? खनन टास्क फोर्स यह सुनिश्चित नहीं कर पा रही है कि बंद कोलियरी में अवैध उत्खनन रोकने के लिए मुकम्मल इंतजाम है. इससे पूर्व भी कई बार छापेमारी हुई है और आगे भी छापेमारी होगी. अवैध उत्खनन करने वाले चोर या कारोबारी धंधे को बेखौफ अंजाम देते रहेंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=425997&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : वज्रपात से घायल दो छात्रों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चिकित्सक को पीटा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही