Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : किसानों को कृषि योजनाओं की दी गई जानकारी, सुनाया गया पीएम का भाषण

Advertisement
Advertisement
Jamtara : जामताड़ा (Jamtara)- कृषि विज्ञान केंद्र बेना में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस दौरान किसानों को पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनाया गया. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को केंद्र सरकार के कृषि योजनाओं की जानकारी दी. कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर गोपाल कृष्ण ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत छोटे एवं सीमांत किसानों को भारत सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है. किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये तीन किस्तों में 4 महीने के अंतराल पर निर्गत की जाती है. अभी तक किसानों को 10 किस्त राशि निर्गत की जा चुकी है. 11 वीं किस्त 31 मई को निर्गत की जाएगी. आर्थिक सहायता मिलने पर किसानों को खाद, बीज और कीटनाशक खरीदने में आसानी होती है. उन्होंने किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के बारे में भी जानकारी दी गई. इस योजना के तहत 5 एकड़ तक रकबा वाले किसानों को 90% अनुदान पर सूक्ष्म सिंचाई अर्थात् ड्रिप सिस्टम का लाभ मिल रहा है. 5 एकड़ से अधिक रकबे वाले किसानों को 80% अनुदान पर ड्रिप सिंचाई की सुविधा मिल रही है. किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री किसान कुसुम योजना, हर घर नल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना की जानकारी दी गई. मौके पर डॉक्टर सुप्रिया सिंह, रजनी रंजन, मोहम्मद इकबाल समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=320772&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : बंद कोलियरी पर पुलिस की छापेमारी, 4 टन अवैध कोयला समेत 3 बाइक जब्त [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही