Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

वाहन चोरी कर धनबाद व बोकारो में खपाते थे बदमाश : एसपी

Jamtara : जिले के फतेहपुर थाना पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने पेमारी अभियान चलाकर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी जामताड़ा के एसपी अनिमेष नैथानी ने 16 सितंबर शनिवार को प्रेसवार्ता में दी. एसपी ने बताया कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के अगैया गांव निवासी आलोक कुमार मुर्मू के घर में विगत दिनों स्टील के पलंग व बाइक की चोरी हुई थी. इस संबंध में पिड़ित ने फतेहपुर थाना में कांड संख्या 27-2023 दर्ज कराया था. इसके बाद थाना प्रभारी आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर बदमाशों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से चोरी गई बाइक व स्टील का पलंग बरामद कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में रोहन किस्कू, मानिक राणा, विवेक राणा, मैनेजर मुर्मू व नाविक मंडल शामिल हैं. सभी अगैया गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों के घर से चारी की दो बाइक व एक पलंग जब्त किया है. एसपी ने कहा कि ये सभी जामताड़ा, करमाटांड़, नारायणपुर व आसापस से बाइक चोरी कर धनबाद व बोकारो जिले में खपाते थे. छापेमारी टीम में एएसआई फिलिप बारला, सुप्रभा मुर्मू, शेख जियाउर रहमान समेत अन्य जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-jamadar-of-bengabad-police-station-suspended-accused-of-trespassing-2/">गिरिडीह

: बेंगाबाद थाना का जमादार सस्पेंड, घुस लेने का है आरोप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही