Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : इंटर में असफल छात्रों ने डीईओ कार्यालय का किया घेराव, सप्लीमेंट्री एग्जाम रद्द करने की मांग

Advertisement
Advertisement
Jamtara :    जिले में  जैक बोर्ड इंटर परीक्षा में असफल छात्रों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय का घेराव किया. छात्रों ने घेराव कर चांसलर पोर्टल बंद करने और सप्लीमेंट्री परीक्षा को रद्द करने की मांग की. घेराव कर रहे छात्रों ने क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी दीपक राम को मांग-पत्र सौंपा. क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जैकबोर्ड तक पहुंचा दिया जायेगा.

हेम्ब्रम ने कहा छात्रों का एक साल हो जायेगा बर्बाद

इसका कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व वीणा हेम्ब्रम ने किया. वीणा हेम्ब्रम ने कहा कि कोरोना के कारण पिछले साल से पढ़ाई नहीं हो रही है. वीणा ने कहा कि जैक बोर्ड ने 12वीं बोर्ड में फेल हुए छात्रों का सप्लीमेंट्री परीक्षा लेने की घोषणा की है. यदि छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा देते हैं, तो वे आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन नहीं करा पायेंगे. ऐसे में उनका एक साल बर्बाद हो जायेगा. इसे भी पढ़े : 120">https://lagatar.in/police-investigation-will-be-done-to-disappear-investigation-report-120-acres-land-possession/121846/">120

एकड़ जमीन कब्जे की जांच रिपोर्ट गायब करने की होगी पुलिसिया जांच, FIR दर्ज

बिना परीक्षा लिये फेल करना छात्रों के साथ अन्याय

घेराव कर रहे छात्राओं ने कहा कि सप्लीमेंट्री परीक्षा के रिजल्ट आने में देरी होती है. ऐसी स्थिति में असफल छात्रों का एक साल बेकार हो जायेगा. छात्रों ने कहा कि बिना परीक्षा लिये ही छात्रों को फेल किया गया है. अगर परीक्षा ली जाती और वे परीक्षा में फेल हुए होते, तो बात अलग थी. लेकिन बिना परीक्षा लिये फेल करना छात्रों के साथ अन्याय है.

जरुरत पड़ी तो विद्यार्थी परिषद करेगा आंदोलन

वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक आकाश साव ने कहा कि 12वीं की परीक्षा में जिले के 150 से अधिक छात्र फेल हुए हैं. इसलिए विद्यार्थी परिषद की मांग है कि स्नातक के नामांकन के लिए खोला गया चांसलर पोर्टल को अविलंब बंद किया जाये.  इन मांगों पर निर्णय के बाद ही नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल खोला जाये. छात्रों की जायज मांगों के समर्थन में विद्यार्थी परिषद आवाज बुलंद करेगी. जरुरत पड़ी तो आगे भी आंदोलन किया जायेगा. इसे भी पढ़े : राज">https://lagatar.in/shilpa-shetty-is-losing-crores-due-to-raj-kundra-actress-charges-lakhs-for-an-episode/121843/">राज

कुंद्रा के कारण शिल्पा शेट्टी को हो रहा करोड़ों का नुकसान, एक एपिसोड के लिए लाखों चार्ज करती है एक्ट्रेस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही