Search

 
 
 

जामताड़ा: जांच में नहीं मिला S.I.R कार्य में बाधा, हस्ताक्षर के चलते उपजा था विवाद

बीएलओ पंचमी देवी के लगाए गए आरोपों की जांच पूरी कर ली गई है. सहायक निर्वाचन पदाधिकारी देवराज गुप्ता ने जांच की. बीएलओ ने आरोप लगाया था कि S.I.R (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य के दौरान ग्रामीणों ने कार्य में बाधा उत्पन्न किया. इस शिकायत के आधार पर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की.
 

Jamtara: बीएलओ पंचमी देवी के लगाए गए आरोपों की जांच पूरी कर ली गई है. सहायक निर्वाचन पदाधिकारी देवराज गुप्ता ने जांच की. बीएलओ ने आरोप लगाया था कि S.I.R (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य के दौरान ग्रामीणों ने कार्य में बाधा उत्पन्न किया. इस शिकायत के आधार पर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की. 

 

जांच के दौरान सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित गांव पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की. ग्रामीणों ने बताया कि किसी भी प्रकार से सरकारी कार्य में बाधा नहीं डाली गई है. ग्रामीणों ने कहा कि बीएलओ उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर की मांग की. जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी. 


ग्रामीणों का यह भी कहना था कि बिना किसी स्पष्ट जानकारी या दस्तावेज के सादे कागज पर हस्ताक्षर करना उचित नहीं लगा, इसलिए उन्होंने सवाल उठाया. इसी प्रक्रिया के दौरान गलतफहमी बढ़ी और मामला शिकायत तक पहुंची. 


जांच के बाद सहायक निर्वाचन पदाधिकारी देवराज गुप्ता ने बताया कि S.I.R ने बीएलओ को मकान चिन्हितकरन का कार्य सौंपा गया है. लेकिन प्रथम दृष्टया कार्य में बाधा डालने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है. उन्होंने सभी पक्षों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने और भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचने की सलाह दी है.

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सहयोग आवश्यक है, ताकि कार्य सुचारू रूप से हो सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही