Search

 
 
 

जामताड़ा : ड्यूटी के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत, IRB-1 के DSP प्रमोद कुमार सिंह का निधन

Jamtara News : डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह वर्तमान में श्रावणी मेला के मद्देनजर रेल पुलिस जिला धनबाद के अंतर्गत जामताड़ा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे थे. गुरुवार को भी वे ड्यूटी पर तैनात थे. ड्यूटी समाप्त करने के बाद वे अपने आवास पर लौटे थे.
 
DSP प्रमोद कुमार सिंह (फाइल फोटो)

Jamtara News :  झारखंड पुलिस विभाग से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. आईआरबी-1 जामताड़ा में पदस्थापित डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह का गुरुवार देर शाम अचानक निधन हो गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण होने की बात सामने आ रही है. उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.

 

बताया जा रहा है कि डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह वर्तमान में श्रावणी मेला के मद्देनजर रेल पुलिस जिला धनबाद के अंतर्गत जामताड़ा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे थे. गुरुवार को भी वे ड्यूटी पर तैनात थे. ड्यूटी समाप्त करने के बाद वे अपने आवास पर लौटे थे.

 

कमरे में अचेत मिले, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

जानकारी के मुताबिक देर शाम आवास पर रहने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे कमरे में फर्श पर गिर पड़े. काफी देर तक कमरे से कोई गतिविधि नहीं होने पर सहयोगियों को संदेह हुआ. जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह अचेत अवस्था में पड़े थे.

 

इसके बाद सहयोगियों ने आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जांच में अचानक हृदय गति रुकने को मौत की संभावित वजह माना जा रहा है. मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी.

 

कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के निधन से पुलिस महकमे में शोक

डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह को एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और जिम्मेदार पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता था. श्रावणी मेला जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील आयोजन के दौरान वे पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

 

उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों में शोक की लहर दौड़ गई. वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कराई. पुलिस प्रशासन की ओर से उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

 

एक ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी का इस तरह अचानक निधन पुलिस विभाग के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है. सहकर्मियों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत अधिकारी की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही