Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा: पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवशैली अपनाना ज़रूरी: डीएफओ

Jamtara : वन प्रमंडल के तत्वावधान में मिशन लाइफ के तहत शनिवार 20 मई को जामताड़ा कॉलेज में जागरूकता सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान जैवविविधता संरक्षण को लेकर वनों से संकलित स्थानीय प्रजातियों के बीजों का छात्रों में वितरण किया गया. वही एनसीसी व एनएसएस के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली. मौके पर डीएफओ आजिंक्य बनकर देवी दास ने मिशन लाइफ की जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए मिशन लाइफ की शुरुआत की गई है. कहा कि हर एक इंसान को अपनी जिम्मेदारी समझने की जरूरत है. छोटे से लेकर बड़े से बड़ा काम भी पर्यावरण को ध्यान में रखकर करना चाहिए. इस मौके पर जामताड़ा कॉलेज में ईको क्लब का गठन हुआ, जिसमें प्रभारी प्राचार्य अजय राज खालको को अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई. कॉलेज की शिक्षिका डॉ.काकोली गोराईं को नोडल शिक्षक का दायित्व सौंपा गया. यह">https://lagatar.in/jamtara-complete-the-incomplete-pms-residence-by-may-31-bdo/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : अधूरे पीएम आवास को 31 मई तक हर हाल में करें पूरा: बीडीओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही