Search

 
 
 

जामताड़ा : बालू माफियाओं पर लगाम लगाया जाना जरूरी- विधायक

 
Jamtara : जामताड़ा (Jamtara)- स्थानीय विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि बालू माफियाओं पर लगाम लगाना जरूरी है. बालू माफियाओं के नकेल नहीं कसने पर झारखंड में कुछ नही बचेगा. जामताड़ा और धनबाद सीमा पर बराकर नदी में बालू का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी है. राज्य सरकार को इससे राजस्व की हानि हो रही है. बालू माफियाओं पर रोक लगाने में जिला प्रशासन विफल रहा है. विधायक ने धनबाद व जामताड़ा पुलिस को इसके लिए जिम्मेवार ठहराते हुए कहा क दोनों जिले की पुलिस की मिलीभगत से इस धंधे को अंजाम दिया जा रहा है. बराकर नदी में बालू का उत्खनन नाव के जरिए किया जाता है. बिहार और बंगाल के माफिया बालू का अवैध उत्खनन करवाते हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=349720&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा: इरफान अंसारी के खिलाफ स्पेशल कोर्ट में शिकायत  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही